जनता ने जातीवाद को दरकिनार करके विकास को वोट दिया ओर भारतीय जनता पार्टी ओर जनता दल एक बार फिर से बिहार को एक नयी दिशा देने की तेयारी में है.
लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो ये है की इतने सालो तक राज करने के बाद जों लालू प्रसाद यादव ओर कांग्रेस पार्टी नही कर पाई वो नितीश ने ५ सालो में कैसे कर दिया .
कहा जाता है की अगर आपके पास कुछ भी नही है ओर आपको थोडा बहुत दे दिया जाये तो देने वाले से बड़ा भगवान आपके के लिए कोई भी नही होगा बिलकुल यही योजना बिहार में भारतीय जनता पार्टी ओर जनता दल ने अपनाई जों की अब सफल होती दिखाई दे रही है .
ओर शर्म की बात ये है की इतने बड़े बड़े घोटालो के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी बिहार में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने पहुच गई उसे तनिक भी अपने अपर शर्म नही आई है किस मुह को लेकर राहुल गाँधी ओर सोनिया गाँधी ने बिहार में वोट मांगे.
दरअसल कांग्रेस पार्टी देश की जनता जिसे वो हर बार आम आदमी आम आदमी कहकर पुकारती रहती है उस आम आदमी को पागल समझती है.
इस चुनाव ने आने वाले चुनाव की तस्वीर भी साफ़ कर दी है जिस तरह से लालू यादव ओर कांग्रेस का सफाया बिहार से हो गया है उसी तरह से वो दिन दूर नही जब पुरे देश से कांग्रेस पार्टी का सफाया हो जायेगा ओर राहुल गाँधी जों अपने आप को युवा युवा कहकर ढोल बजाते फिरते है अगर एक बार फिर से अपनी जन्म कुंडली देख लेंगे तो उन्हें अपनी हकीकत पता लग जाएगी.
एक संवाददाता सम्मेलन में नीतीश ने कहा,
''''यह बिहार के लोगों की जीत है। इसे मैं राजग की जीत के रूप में नहीं देखता हूं।' उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों के समक्ष एक प्रश्रन् था कि वे आगे बढ़ेगे या फिर अंधकार युग की ओर लौटेगे। बिहार के लोगों ने आगे बढ़ने का फैसला किया है। इसलिए यह उनकी जीत है।
इस मौके पर मैं प्रदेश की जनता को एक ही वचन देना चाहूंगा और वह यह है कि जिस प्रकार हमने पिछले पांच सालों में मेहनत की, आने वाले दिनों में हम उससे भी ज्यादा मेहनत करेगे। मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। बीच-बीच में प्रकृति भी इम्तहान लेती रहती है लेकिन हम इससे विचलित नहीं होंगे।'
चुनाव में विकास जीत गया है। स्पष्ट है कि बिहार की जनता बिहार को तरक्की के रास्ते पर देखना चाहती है। लोगों ने मतदान में जो उत्साह दिखाया, युवाओं और खासकर महिलाओं ने जिस प्रकार आगे बढ़कर मतदान में हिस्सा लिया, इसके लिए मैं उन्हे धन्यवाद देता हूं।'''
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में जिस तरह से अपने आप को मजबूत किया है उम्मीद है आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनाव में भी खरी उतरेगी ओर विपक्षियो का सफाया कर देगी.
ये बिहार की ओर बिहार जनता की जीत है
''भारतीय जनता पार्टी ओर जनता दल के समस्त कार्यकर्ताओ को हार्दिक बधाई''